1. हड़प्पा सभ्यता की मुद्रा किस चीज की बनी है ?
(A) लोहे की
(B) तांबे की
(C) कांसे की
(D) सेलखड़ी की
उत्तर:
(D)
2. लोथल किस नदी के किनारे स्थित है ?
(A) सिंधु
(B) व्यास
(C) भोगवा
(D) रावी
उत्तर:
©
3. सिंधु सभ्यता के लोगों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?
(A) सोना
(B) चांदी
(C) लोहा
(D) तांबा
उत्तर:
©
4. हड़प्पा सभ्यता किस युग की सभ्यता है ?
(A) पूर्व पाषाण युग
(B) नवपाषाण युग
(C) कांस्य युग
(D) लौह युग
उत्तर:
©
5. हड़प्पा संस्कृति आधारित है ?
(A) व्यापार पर
(B) कृषि पर
(C) पशुपालन पर
(D) शिकार पर
उत्तर:
(A)
6. हड़प्पा सभ्यता के लोग उपासना करते थे ?
(A) विष्णु की
(B) वरुण की
(C) मातृदेवी की
(D) इंद्र की
उत्तर:
©
7. हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन है ?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) कालीबंगान
(D) लोथल
उत्तर:
(B)
8. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है ?
(A) सिन्धु
(B) व्यास
(C) सतलज
(D) रावी
उत्तर:
(D)
9. हड़प्पा सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता थी ?
(A) नगर योजना और वास्तुकला
(B) व्यापार
(C) कला
(D) पशुपालन
उत्तर:
(A)
10. हड़प्पा सभ्यता का प्रशासन था ?
(A) राजतंत्रात्मक
(B) लोकतंत्रात्मक
(C) नगरपालिका
(D) गणतंत्रात्मक
उत्तर:
©
11. हड़प्पा सभ्यता के पतन के क्या कारण थे ?
(A) विदेशी आक्रमण
(B) प्राकृतिक कारण
(C) मानवीय कारण
(D) इनमे से सभी
उत्तर:
(D)
12. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से स्त्री के गर्भ से पौधा निकलता हुआ दिखता है ?
(A) बलूचिस्तान
(B) मोहनजोदड़ो
(C) हड़प्पा
(D) आलमगीरपुर
उत्तर:
©
13. सिंधु घाटी सभ्यता के स्थलों में सर्वप्रथम किस स्थल का उत्खनन हुआ था ?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) धोलावीरा
(D) लोथल
उत्तर:
(A)
14. सिंधु सभ्यता में गोदीवाड़ा का प्रमाण कहां से मिला है ?
(A) लोथल
(B) कालीबंगान
(C) राखीगढ़ी
(D) बनवाली
उत्तर:
(A)
15. किस सिंधु स्थल से सूती कपड़े के साक्ष्य मिले हैं ?
(A) कालीबंगा
(B) रंगपुर
(C) सुतकोटरा
(D) मोहनजोदड़ो
उत्तर:
(D)
16. मोहनजोदड़ो का उत्खनन किसने किया था ?
(A) दयाराम साहनी
(B) जॉन मार्शल
(C) आर०डी० बनर्जी
(D) आर एस विष्ट
उत्तर:
©
17. मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे बसा हुआ हैं ?
(A) सिंधु
(B) रावी
(C) झेलम
(D) चेनाब
उत्तर:
(A)
18. मोहनजोदड़ो किस भाषा का शब्द है ?
(A) हिंदी
(B) सिंधी
(C) उर्दू
(D) फारसी
उत्तर:
(B)
19. लोथल कहां स्थित है ?
(A) गुजरात
(B) पश्चिम बंगाल
(C) राजस्थान
(D) पंजाब
उत्तर:
(A)
20. कालीबंगान भारत के किस राज्य में अवस्थित है ?
(A) हरियाणा
(B) पंजाब
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
उत्तर:
©
21. सिंधु सभ्यता का बंदरगाह नगर कौन था ?
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) कालीबंगा
(D) लोथल
उत्तर:
(D)
22. सिंधु घाटी सभ्यता का कौन सा स्थल सिंध का बाग कहलाता है ?
(A) मोहनजोदड़ो
(B) हड़प्पा
(C) लोथल
(D) कालीबंगान
उत्तर:
(A)
23. सिंधु सभ्यता का क्षेत्रफल किस आकार का था ?
(A) आयताकार
(B) वर्गाकार
(C) वृत्ताकार
(D) त्रिभुजाकार
उत्तर:
(D)
24. सिंधु घाटी सभ्यता के जुड़वां राजधानी थी ?
(A) मोहनजोदड़ो-चन्हूदरो
(B) हड़प्पा-लोथल
(C) हड़प्पा-मोहनजोदड़ो
(D) लोथल-कालीबंगा
उत्तर:
©
25. रायबहादुर दयाराम साहनी ने कहाँ उत्खनन करवाया था ?
(A) मोहनजोदड़ो
(B) हड़प्पा
(C) लोथल
(D) कालीबंगा
उत्तर:
(B)
26. मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में किसने की ?
(A) दयाराम साहनी
(B) राखलदास बनर्जी
(C) माधव वत्स
(D) रंगनाथ राव महोदय
उत्तर:
(B)
27. हड़प्पा टीलें का उल्लेख सर्वप्रथम किसने किया ?
(A) चार्ल्स मैसन
(B) जॉन ब्रेटन
(C) विलियम ब्रेटन
(D) सर जॉन मार्शल
उत्तर:
(A)
28. हड़प्पा सभ्यता में प्राप्त अवतल चक्की पर किस पुरातत्वविद ने प्रकाश डाला हैं ?
(A) कनिंघम ने
(B) अर्नेस्ट मैके
(C) जॉन मार्शल
(D) सूरजभान
उत्तर:
(B)
29. पुरातत्व के अवशेष निम्न में से कौन नहीं हैं ?
(A) साहित्य
(B) सिक्के
(C) अभिलेख
(D) भग्नावशेष
उत्तर:
(A)
30. कलकत्ता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना किसने की ?
(A) कनिंघम ने
(B) फ्लीट महोदय ने
(C) सर विलियम जोन्स ने
(D) डी. सी. सरकार ने
उत्तर:
©
31. सिन्धु सभ्यता में गोदीवाडा के प्रमाण कहाँ से मिले हैं ?
(A) मोहनजोदड़ो
(B) हड़प्पा
(C) कालीबंगा
(D) लोथल
उत्तर:
(D)
32. हड़प्पा सभ्यता भारत के किस भाग में विकसित हुई ?
(A) दक्षिण
(B) पूर्वोत्तर
(C) पश्चिमोत्तर
(D) मध्य भारत
उत्तर:
©
33. पाटलिपुत्र नगर की स्थापना उदायिन ने किस नदी के संगम पर की?
(A) गंगा नदी
(B) सोन नदी
(C) पुनपुन नदी
(D) सभी के संगम पर
उत्तर:
(D)
34. यूरोप का समुद्रगुप्त कौन था ?
(A) हिटलर
(B) नेपोलियन
(C) बिस्मार्क
(D) मुसोलिनी
उत्तर:
(B)
35. 510 ई. में सती प्रथा के साक्ष्य वाला प्रथम अभिलेख कहाँ मिला है?
(A) एरण
(B) गुर्जरा
(C) मस्की
(D) जूनागढ़
उत्तर:
(A)
36. किस शिलालेख से अशोक द्वारा कलिंग विजय का पता
चलता है?
(A) प्रथम
(B) पाँचवें
(C) दसवें
(D) तेरहवें
उत्तर:
(D)
37. इंडिका की रचना किसने की ?
(A) कौटिल्य
(B) मेगास्थनीज
(C) अलबरूनी
(D) इत्सिंग
उत्तर:
(B)
38. प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने की ?
(A) कालिदास
(B) बाणभट्ट
(C) हरिमेन
(D) पतंजलि
उत्तर:
©
39. गुप्तों के क़ाल में कौन चीनी यात्री भारत आया ?
(A) हेनसांग
(B) फाह्यान
(C) इत्सिंग
(D) व्हेनसांग
उत्तर:
(B)
40. भारतीय इतिहास का कौन सा काल स्वर्णकाल के नाम से जाना जाता है ?
(A) मौर्य काल
(B) गुप्त काल
(C) मुगल काल
(D) अंग्रेजों का काल
उत्तर:
(B)
41. अशोक का सम्बन्ध किस वंश से है ?
(A) नन्द
(B) मौर्य
(C) गुप्त
(D) शुंग
उत्तर:
(B)
42. कौटिल्य की कृति है ?
(A) मेघदूत
(B) अर्थशास्त्र
(C) मालविकाग्निमित्र
(D) ऋतुसंहार
उत्तर:
(B)
43. मेंगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आया था ?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) विन्दुसार
(C) अशोक
(D) कनिष्क
उत्तर:
(A)
44. समुद्रगुप्त की जानकारी होती है ?
(A) मथुरा अभिलेख
(B) प्रयाग प्रशस्ति
(C) बंसखेरा अभिलेख
(D) एहौल अभिलेख
उत्तर:
(B)
45. पाटलिपुत्र की स्थापना किसने की ?
(A) बिम्बिसार
(B) उदायिन
(C) अजातशत्रु
(D) चन्द्रगुप्त मौर्य
उत्तर:
(B)
46. किस शासक को प्रियदर्शी कहा ग्रया है ?
(A) अशोक
(B) समुद्रगुप्त
(C) चन्द्रगुप्त
(D) विन्दुसार
उत्तर:
(A)
47. धम्म महामात्रों को किसने नियुक्त किया था ?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) अशोक
(C) कनिष्क
(D) बिन्दुसार
उत्तर:
(B)
48. पुराणों की संख्या कितनी है ?
(A) 16
(B) 18
(C) 20
(D) 19
उत्तर:
(B)
49. अर्थशास्त्र के लेखक थे ?
(A) कौटिल्य
(B) विशाखदत्त
(C) विष्णुगुप्त
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
©
50. वज्जि को सामाजिक ग्रंथों में कहा गया है ?
(A) गणसंघ
(B) गणतंत्र
(C) राजतंत्र
(D) इनमें से सभी
उत्तर:
(B)
1. पुरातत्व से आप क्या समझते हैं या पुरातत्व क्या हैं ?
उत्तर: पुरातत्व वह विज्ञान है जिसके माध्यम से पृथ्वी के गर्भ में छिपी हुई वस्तुओं के अतीत की जानकारी वर्तमान के लोगों को दी जाती है। एवं अतीत के लोगों के भौतिक जीवन का ज्ञान प्राप्त किया जाता है।
2. सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता क्यों कहा जाता है ?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता इसलिए कहा जाता है क्योंकि सिंधु घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम हड़प्पा सभ्यता की खोज 1921 ईस्वी में रायबहादुर दयाराम साहनी द्वारा हुई। साथ ही हड़प्पा सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण नगर था। इसलिए सिन्धु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है।
3. सिन्धु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता के सभी नगर के नाम लिखें?
उत्तर: सिन्धु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता के सभी नगरों के नाम हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, सुत्कांगेडोर, रंगपुर, कालीबंगान, रोपड़, कोटदीजी, लोथल, देशलपुर, मीतान्थल, सुरकोतदा, वनवाली, मांडा, धौलावीरा, भगवानपुरा, राखीगढ़ी, आलमगीपुर हैं।
4. रेडियो कार्बन विधि या कार्बन 14 से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: तिथि निर्धारण की वैज्ञानिक विधि को रेडियों कार्बन विधि के नाम से जाना जाता है। इस विधि की खोज अमेरिका के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री बी. ऍफ़. लिवी ने 1946 में की। इस विधि के अनुसार किसी भी जीवित वस्तु में C-12 तो स्थिर रहता है, परन्तु C-14 का निरंतर क्षय होने लगता है। इस अनुसार जिस वस्तु में C-14 की मात्रा जितनी कम होती है, वह वस्तु उतनी पुरानी मानी जाती है।
5. हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त अवतल चक्की पर प्रकाश डालें ?
उत्तर: अर्नेस्ट मैके को अपने उत्खनन में वर्तमान में पत्थर की चक्की की तरह एक अवतल पत्थर मिला। जिसका वर्णन उन्होंने 1937 में अपनी रिपोर्ट में किया है। अर्नेस्ट मैके के अनुसार दो प्रकार की चक्कियां मिली हैं। एक ऊपर वाला छोटा पत्थर, जिसे आगे पीछे चलाया जाता था। एक बड़ा पत्थर मिला है, जिस पर जड़ी बूटी और मसाले को पिसा जाता था।
6. सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता की नगर योजना का वर्णन करें?
उत्तर: हड़प्पा सभ्यता एक शहरी सभ्यता थी, क्योंकि यहां से एक नियोजित शहर के अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो तत्कालीन विश्व में कहीं नहीं थी। पूरा हड़प्पा नगर दो स्थल भागों में ऊपरी और निचली नगर के रूप में बंटा हुआ था। ऊपरी क्षेत्र में प्रशासन के भवन के अवशेष मिले थे, जबकि निचला नगर क्षेत्र आवासीय भवन के रूप में था। हड़प्पा नगर में सड़क, आवासीय भवन, नालियां, स्नानागार इत्यादि के अवशेष मिले हैं, जो आधुनिक नगर की ओर इशारा करती है।
7. मोहनजोदड़ो के अन्नागार के बारे में बताइए ?
उत्तर: मोहनजोदड़ो में विशाल अन्नागार के भी साक्ष्य मिले हैं। यह अन्नागार 6-6 कमरों के दो कतारों में था। इन अन्नागार के बाहर चबूतरे भी मिले हैं, जहां अनाजों को सुखाया जाता था। अन्नागार में खिड़कियां भी थी, जिससे अनाज को सड़ने से भी बचाया जाता था। इन अन्नागारों में किसानों से कर के रूप में अनाज लेकर रखा जाता था, जो संकट की स्थिति में काम आता था। अन्नागार की लम्बाई 45.72 मीटर और चौड़ाई 22.86 मीटर थी।
8. सिन्धु घाटी सभ्यता में शवों के दाह-संस्कार के कितने
प्रकार हैं ?
उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता में शवों के दाह-संस्कार के प्रकार निम्न हैं:
1. पूर्ण समाधिकरण- सम्पूर्ण शव को भूमि के नीचे गाड दिया जाता था।
2. आंशिक समाधिकरण- शव को पशु-पक्षियों के खाने के पश्चात् शव के बचे हुए भाग को ज़मीन के नीचे गाड़ दिया जाता था।
3. दाह कर्म- इसके अंतर्गत शव को जला दिया जाता था और फिर भस्म को जमीन के नीचे गाड़ दिया जाता था।
9. हड़प्पा लिपि के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर: हड़प्पा लिपि मुख्यतः चित्रलिपि है। विद्वान अभी तक इस लिपि को पढ़ नहीं पाए हैं। इसमें कुल मिलाकर 250 से 400 लिपि के संकेत मिले हैं। यह लिपि दाईं से बाईं फिर बाईं से दाईं लिखी जाती थी। इस लिपि से सम्बंधित कोई अभिलेख न मिलने के कारण ही हड़प्पा को आद्य ऐतिहासिक काल में रखा गया है।
10. उत्खनन से आप क्या समझते है ?
उत्तर: प्राचीन सभ्यताओं की खोज करने के लिए पुरातत्व विभाग के व्यक्तियों के द्वारा किसी स्थान विशेष की खुदाई करवाना ही उत्खनन कहलाता है।
11. अशोक के अभिलेखों की क्या महत्ता है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर: अशोक के अभिलेखों का महत्व यह है कि ये सम्राट अशोक के शासनकाल के बारे में जानकारी का प्राथमिक स्रोत हैं। इन अभिलेखों से अशोक की साम्राज्य सीमा, धर्म नीति, घरेलू और विदेश नीति और महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। अशोक के स्तम्भ अभिलेख को सर्वप्रथम 1750 ई. में टीपेन्थलर ने खोजा था। 1837 में जेम्स प्रिन्सेप ने अशोक के दिल्ली टोपरा स्तम्भ अभिलेख को पढ़ने में सफलता प्राप्त की थी।
12. महाजनपद से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: महाजनपद प्राचीन भारत के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। ये राज्य या प्रशासनिक इकाईयां थीं। महाजनपदों को गणतंत्र या राजतंत्र के रूप में शासित किया जाता था। इनका मुख्य उद्देश्य एक संगठित राज्य की स्थापना करना था। प्राचीन भारत में सोलह महाजनपदों का उल्लेख मिलता है।
13. सातवाहन कौन थे ?
उत्तर: सातवाहन एक प्राचीन भारतीय राजवंश था। सातवाहन वंश के राजाओं ने दक्कन क्षेत्र पर शासन किया था। इस वंश की स्थापना राजा सिमुक ने की थी। सातवाहन वंश के राजाओं को आंध्र राजवंश के नाम से भी जाना जाता है।
14. मौर्यकालीन कला एवं स्थापत्य का वर्णन करें।
उत्तर: मौर्यकालीन कला एवं स्थापत्य का सर्वश्रेष्ठ नमूना इस समय के स्तम्भ एवं यक्षिणी की मूर्ति हैं। साँची, सारनाथ, इत्यादि जगहों पर मौर्यकालीन स्तूप मिले हैं। इस समय मूर्ति निर्माण में गांधार एवं मथुरा शैली का विकास हुआ। अशोक द्वारा 84 हजार बौद्ध स्तूपों तथा विहार का निर्माण करवाया गया था। इस काल में पर्वतों को काटकर गुहा-गृहों का भी निर्माण करवाया गया। बराबर की पहाड़ियों एवं नागार्जुन की पहाड़ियों आज भी इस कला का उदाहरण हैं।
15. गुप्त काल के दो प्रसिद्ध मंदिरों के नाम बताइए।
उत्तर: गुप्तकालीन दो मंदिरों के नाम एवं स्थान निम्न हैं:
1.देवगढ़ का दशावतार मंदिर – यह वैष्णव धर्म से सम्बंधित सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है।
2.भुमरा का शिव मंदिर – यह शैव धर्म से सम्बंधित सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है।